चुनाव सारथी: उपयोग की शर्तें
लागू: 23 अक्टूबर 2026
1. यह ऐप किसका है
चुनाव सारथी Takshavid का उत्पाद है। Takshavid, Sunita Nande की एकल स्वामित्व वाली फ़र्म है (Udyam UDYAM-CG-07-0017336, House No. 84, Near Jio Tower, Purani Toli, Street No. 3, Ward No. 10, Jashpur Nagar, Jashpur, Chhattisgarh 496331)। यह राज्य निर्वाचन आयोग या किसी सरकारी संस्था का ऐप नहीं है।
2. लाइसेंस में क्या मिलता है
- एक सीट के लिए: वार्ड पंच का एक वार्ड, या सरपंच की एक ग्राम पंचायत।
- एक चुनाव चरण और एक उम्मीदवार के लिए।
- फ़ोन उम्मीदवार समेत: वार्ड पंच के लिए 5 तक, सरपंच के लिए 10 तक। और फ़ोन अलग से ₹499 में 5।
- लाइसेंस कीमत और रसीद पर लिखी तारीख तक चलता है, जो मतगणना के लगभग दो हफ़्ते बाद है।
- लाइसेंस किसी और को बेचा या दिया नहीं जा सकता, और दूसरी सीट पर नहीं लगाया जा सकता।
3. भुगतान
- भुगतान UPI से होता है। फ़िलहाल पैसे Takshavid के उत्पाद प्रबंधक, देवेश शर्मा के UPI खाते में जाते हैं।
- भुगतान की जाँच के बाद लाइसेंस का लिंक व्हाट्सऐप पर आता है, आमतौर पर 2 घंटे में (सुबह 8 से रात 10)।
- रसीद Takshavid देता है।
- Takshavid GST में पंजीकृत नहीं है, इसलिए कीमत पर GST नहीं लगता।
4. पैसे वापसी
"पैसे वापसी" पन्ने के अनुसार। ऐप चालू होने के बाद पैसे वापस नहीं होते।
5. आपकी ज़िम्मेदारी
उम्मीदवार अपनी पूरी टीम के लिए ज़िम्मेदार हैं। आप और आपके साथी:
- राज्य निर्वाचन आयोग की आचार संहिता और आदेश मानेंगे। मतदाता पर्ची सादी रहेगी, उस पर कोई नाम, दल या चिह्न नहीं। मतदान केंद्र के 100 मीटर के अंदर फ़ोन नहीं ले जाएँगे। प्रचार बंद होने के समय का पालन करेंगे।
- किसी मतदाता का फ़ोन नंबर उसकी सहमति से ही सहेजेंगे।
- संदेश और कॉल एक बार में एक मतदाता को, अपने फ़ोन से करेंगे। एक साथ बहुत लोगों को संदेश नहीं भेजेंगे।
- किसी मतदाता की जाति, धर्म या समुदाय ऐप में नहीं लिखेंगे, और खरीदी हुई सूचियाँ नहीं डालेंगे।
- टीम का डेटा टीम के बाहर किसी को नहीं देंगे।
6. मतदाता सूची
सूची राज्य निर्वाचन आयोग की सार्वजनिक सूची से आती है। ऐप में दिखी सूची में गलती हो सकती है। आयोग की छपी सूची ही मान्य है।
7. मदद
फ़ोन पर मदद नहीं मिलती। ऐप में हर काम की गाइड है। सवाल व्हाट्सऐप पर हमारे नंबर पर लिखें, जवाब 2 कार्यदिवस में।
8. ऐप जैसा है, वैसा
- नेट, फ़ोन या आयोग की वेबसाइट में दिक्कत से कभी रुकावट आ सकती है।
- चुनाव का नतीजा किसी ऐप पर निर्भर नहीं होता।
- किसी भी नुकसान के लिए Takshavid की ज़िम्मेदारी, उस लाइसेंस के लिए चुकाई रकम तक ही है।
9. लाइसेंस बंद करना
इन शर्तों या कानून के खिलाफ़ इस्तेमाल पर Takshavid लाइसेंस बंद कर सकता है, बिना पैसे वापस किए। उदाहरण: किसी और की सीट पर इस्तेमाल, या डेटा बेचना।
10. डेटा
"गोपनीयता" पन्ना देखें। लाइसेंस खत्म होते ही टीम का सारा डेटा सभी फ़ोन और हमारे सर्वर से मिट जाता है।
11. बदलाव और कानून
- शर्तें बदलें तो नई तारीख के साथ यहीं लिखी जाएँगी। खरीदे गए लाइसेंस पर खरीद के दिन की शर्तें लागू रहेंगी।
- ये शर्तें भारत के कानून के अधीन हैं। विवाद जशपुर (छत्तीसगढ़) की अदालतों में सुने जाएँगे।